फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडर बंगले के पास छेड़छाड़, दौड़ी पुलिस

Sun, 14 May 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरलेस सेट पर दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे मैसेज पास हुआ कि कमांडर बंगले के पास कुछ लोग महिला से छेड़खानी कर रहे हैं। इस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और पुलिस की दो सदस्यीय टीम जब तक मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी युवक भाग चुके थे। 
विज्ञापन

एसपी केबी सिंह के बंगले के पीछे पीपल घाट खन्नौत नदी पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कपड़े धो रहा था। वहीं पर कई युवक आ गए और महिला को देखकर उस पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करने लगे। महिला के पति ने विरोध किया तो वे लोग उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। मौके पर एक व्यक्ति और मौजूद था। उसने भी विरोध किया तो वह युवक उससे भी उलझने लगे। इतने में महिला ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी कि कुछ लोग उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस पर वायरलेस सैट पर मैसेज पास हो गया। कमांडर बंगले का नाम सुनते ही महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एक दरोगा और सिपाही जब तक पहुंचे, तब तक युवक भाग चुके थे। पुलिस टीम ने युवकों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें