फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक में पकड़ा नकली खाद, पेस्टीसाइड का कारखाना

Sat, 06 Jun 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कृषि विभाग ने जिले में नकली खाद और कृषि रक्षा रसायन के कारोबार का शनिवार को भंडाफोड़ दिया। जिला कृषि अधिकारी ने कोतवाली पुलिस के साथ चौक इलाके के मोहल्ला मस्जिदगंज के एक मकान पर छापा मारकर वहां से करीब एक टन नकली जिंक सल्फेट सहित रॉ मैटेरियल के तौर पर भारी मात्रा में खडिय़ा, मोरंग, कार्टफ पेस्टीसाइड के रैपर, कई मशीनें आदि बरामद की हैं। इस दौरान पुलिस ने मौके से मकान मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ धोखाधड़ी और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों को पिछले कई माह से किसानों और अन्य सूत्रों से इस आशय की सूचनाएं मिल रही थीं कि जिले में नकली खाद और कीटनाशकों की बिक्री बढ़ रही है और खेतों में जिंक सल्फेट डालने पर भी बेहतर पैदावार नहीं मिल रही। इन शिकायतों को जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय ने गंभीरता से लेते हुए शनिवार को दोपहर बाद प्रभारी कोतवाल एसके वाजपेयी और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मस्जिदगंज मोहल्ले में रहने वाले मुन्ना लाल यादव के घर दस्तक दी।
मकान मालिक के बाहर आते ही पुलिस ने घर के अंदर छानबीन शुरू की तो मुन्ना लाल की किराए की दो दुकानों मेें नकली खाद और कार्टफ रसायन बनाने का कारखाना लगा देख कृषि अधिकारी भौंचक्के रह गए। पुलिस ने वहां से करीब एक टन नकली जिंक सल्फेट, पांच बोरी खडिय़ा, पांच बोरी मोरंग, कार्टफ पेस्टीसाइड के सैकड़ों खाली रैपर, तोल-पैकिंग-सिलाई मशीनें, छलना आदि सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने मकान मालिक समेत वहां मौजूद मिले खुटार क्षेत्र के गांव मलिका निवासी करन लाल, इसी गांव के संजीव और बंडा क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी रवि अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे खडिय़ा से नकली जिंक और पैदावार बढ़ाने को फर्टिलाइजर बूस्टर के तौर पर प्रयोग होने वाले जाइम को तैयार करने में महीन मोरंग का इस्तेमाल करते थे। प्रभारी कोतवाल के अनुसार पकड़े गए लोगों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कारखाना समेत जब्त सामान जांच होने तक को सील कर दिया गया है।

मकान मालिक ने खुद को बताया बेगुनाह  
छापेमारी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े मकान मालिक मुनना लाल यादव ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि पकड़े गए लोगों ने उनसे खाद बेंचने के लिए दुकानें किराए पर ली थीं। दुकानों में कारखाना लगाने की बात किराएदारों ने उनसे छिपा ली। मुन्ना लाल ने जिला कृषि अधिकारी को भी यही बयान दिया है।

दयाल फर्टिलाइजर से मिली थी शिकायत
जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय के अनुसार किसानों से नकली खाद का फीडबैक मिलने के साथ ही परतापुर मेरठ की उर्वरक निर्माता कंपनी दयाल फर्टिलाइजर के विक्रय प्रतिनिधि ने भी नकली जिंक बनाए जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें