फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासरूम के घटिया निर्माण से ग्रामीणों में आया उबाल

Wed, 15 Jul 2015 08:34 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली ब्लॉक के मिश्रीपुर बुजुर्ग गांव के प्राथमिक विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण में मानकों की अनदेखी करके घटिया सामग्री लगाए जाने पर वहां के ग्रामीणों में बुधवार को उबाल आ गया। उन्होंने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। बाद में डीएम और बीएसए के नाम ज्ञापन देकर निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल मिश्रीपुर बुजुर्ग निवासी सुगम रावत, रामनिवास सिंह, प्रदीप कुंमार, अशोक सिंह, श्रवण रावत, दंगल सिंह, जंग बहादुर सिंह आदि ग्रामीणों ने अफसरों को बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के लिए विभाग से दो अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। स्कूल के ही एक सहायक अध्यापक को कक्षों का निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कक्षों की गुणवत्ता को पूरी तरह अनदेखा कर दिया।
अफसरों को दिए ज्ञापनों में कहा गया है कि दीवारों की चिनाई और छत के लिंटर में निर्धारित मात्रा से अधिक रेता का प्रयोग किया गया है। छत में सरिया और सीमेंट भी मानक से बहुत कम लगाई गई है। गांववालों के बार-बार विरोध के बावजूद देर रात दोनों कमरों का लिंटर डाल दिया गया। बीते दिन लिंटर का झूला खोले जाने पर सरिया नीचे से खुली दिख रही है। लिंटर खोलने वाले मजदूरों ने बताया कि छत भी हिल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि इन कमरों में शिक्षण कार्य किए जाने के दौरान बच्चों के साथ कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए किसी तकनीकी विशेषज्ञ से नव निर्मित कमरों की जांच कराकर दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में लालाराम, नवनीत कुमार, अमर सिंह, सूरज सिंह, महेश सिंह, भरत लाल, धर्मेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें