कोतवाली क्षेत्र में चित्रा टॉकीज के पास शनिवार दोपहर दो बाइक पर सवार चार दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत है।
चित्रा टॉकीज के पास क्षेत्र में रहने वाले दबंग आए दिन फायरिंग करते हैं। शनिवार दोपहर चित्रा टॉकीज के सामने बाइक पर सवार दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से इलाके में दशहत फैल गई। फायरिंग करने के बाद दबंग असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मोहल्ले वालों के मुताबिक फायरिंग करने वाले युवक आए दिन फायरिंग करके मोहल्ले में दहशत फैलाते हैं।
घर में घुसकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले आदित्य कुमार के घर में घुसकर पड़ोसी मनोज और राजीव ने उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने जाने से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी सुखलाल की 15 वर्षीय बेटी कोमल से शनिवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर कोमल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद कोमल की हालत में सुधार है।
इलाज के दौरान अज्ञात युवक की मौत
शाहजहांपुर। जीआरपी ने शुक्रवार को 30 वर्षीय अज्ञात युवक को घायल अवस्था में भर्ती कराया था। शनिवार को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।