फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में हुई घटना के गम से उबर नहीं पा रहे लोग

Thu, 18 Dec 2014 11:33 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में आतंकवादियों द्वारा मारे गए बच्चों के गम से समाज के लोग उबर नहीं पा रहे हैं। उन बच्चों को श्रद्घांजलि देने और शोक सभाओं का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार को भारत स्वाभिमान (न्यास) की ओर से दो मिनट का मौन रखा गया। राज्य प्रभारी, अशित पाठक, जिला प्रभारी मनोज आदि ने इस नरसंहार की निंदा भी की। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शोक सभा करके दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान प्रधानाचार्य अरविंद वाजपेयी, रामशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। खमानीराम भीमसेन इंटर कालेज में प्रबंधक महेशचंद्र गौतम एवं प्रधानाचार्य एमपी तिवारी की मौजूदगी में शोक सभा की गई।
रौसरकोठी स्थित जेपी इंटर कॉलेज में व्यवस्थापक परशुराम वर्मा एवं अध्यक्ष गायत्री वर्मा, उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव शमीम अहमद खां, जिला संयोजक अनीस अहमद खां, महर्षि कश्यप समाज उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष रामदास कश्यप एवं राजपाल कश्यप ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

तिलहर। भारतीय कृषक दल छात्र मंच के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार में आतंकवाद का पुतला फूंका। इसके बाद पाक में हुए आतंकी हमले में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रवि यादव, जितेंद्र कुमार, मार गोपाल गुर्जर, राय सिंह यादव, मृत्युंजय सिंह, लोकेश कुमार, ऋषभ मौर्य, मोहित यादव, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

इस्लाम को कलंकित कर रहे आतंकी
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी की रहने वाली फारिया भी पेशावर में आतंकियों द्वारा मासूमों की जान लेने से दुखी हैं। वह कहती हैं कि ये आतंकी इस्लाम को कलंकित कर रहे हैं। कहा कि स्वयं को मुसलमान कहकर बच्चों की जान लेने वालों पर लानत है। अब पूरे विश्व को आतंकियों के खिलाफ एकजुट हो जाने का समय आ गया है।

कैंब्रिज कान्वेंट के शिक्षक छात्रों ने जताया शोक
पुवायां। नगर के कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल में बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के स्कूल में मारे गए बच्चाें की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। डॉयरेक्टर विपिन अग्रवाल, सह डॉयरेक्टर रचित अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. एएन शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान में बच्चे तालिबान के आतंकवादियों की क्रूरता का शिकार हो गए। यह ऐसी क्षति है जिसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती है। स्कूल में सुबह प्रार्थना के समय सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उधर, साहित्यिक संस्था प्रेरणा की ओर से पाकिस्तान में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजली दी गई। चरनजीत सिंह दारूवाला, विजय तन्हा, अरूण सक्सेना, राजेश नीलम गुप्ता, राजीव राजे, संजय अकेला आदि ने आतंकवादी घटना की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें