फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले का आरोपी चंपू गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2015 09:06 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद जई में चार दिन पहले रामनरेश गुप्ता पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के आरोपी चंपू उर्फ स्पर्श को कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार लिया है
विज्ञापन

मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी 16 वर्षीय चंपू पर कोतवाली में हत्या, जानलेवा हमले और आर्मस एक्ट के 13 मुकदमे दर्ज हैं। चंपू आए दिन कोतवाली क्षेत्र में फायरिंग करके दहशत फैलाता रहता है। चित्रा टॉकीज के पास छह जून को दिनदहाड़े चंपू ने रामनरेश को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी थी। जिसमें रामनरेश बाल-बाल बच गए थे। रामनरेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चंपू के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस चंपू को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें