फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बंदूक समेत पकड़ा गुंडा एक्ट में निरुद्ध बदमाश

Mon, 23 Mar 2015 11:22 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुंडा एक्ट में निरुद्ध बदमाश को कोतवाली पुलिस ने चोरी की डबल बैरल बंदूक के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी एवं एसएसआई एसके वाजपेयी के निर्देशन में पुलिस टीम ने मोहम्मदजई के रहने वाले चंपू शर्मा के घर सोमवार को करीब पांच बजे छापा मारा। इस दौरान उसके पास डबल बैरल फैक्ट्रीमेड बंदूक संख्या (डीडीएल 39402391) मिली। इस पर पुलिस टीम उसे उठाकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट, 27 आर्म्स एक्ट, 41/102 और आईपीसी की 411 के तहत कार्रवाई की। पुलिस टीम में बेरी चौकी इंचार्ज विनोद मिश्र और पुष्पेंद्र सिंह, जयप्रकाश और देवेंद्र यादव शामिल रहे।
पुलिस के मुताबिक चंपू पर इससे पहले भी हत्या, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। उधर चंपू की मां सरोज शर्मा का कहना है कि उनके पति और देवर को पुलिस उठा ले गई थी। इसी वजह से चंपू खुद कोतवाली गया था। पुलिस जबरन उसपर मुकदमा लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें