पुलिस को दी गई तहरीर, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस की सांठ गांठ से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन करने वाले माफिया ने मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली का वीडियो बनाने पर एक कथित मीडियाकर्मी की सरेआम पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया गया।
कथित मीडियाकर्मी का आरोप है कि मंगलवार सुबह वह अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव सैदापुर डावचाट से घर बंडा आ रहा था। रास्ते में एक खनन माफिया का ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी भर कर आ रहा था। उसने ट्राली का वीडियो बना लिया। दोपहर दो बजे माफिया ने उसे अपनी दुकान पर बुलाया और गाली गलौज करने लगा। विरोण्ध करने पर पीटकर घायल कर दिया। उसके पास से दो हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया गया।
माफिया ने उसे धमकी दी कि फिर से वीडियो बनाया तो जान से मार दिया जाएगा। कथित मीडियाकर्मी ने थाने पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले की उन्हें जानकारी नहीं है।