फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर डेढ़ लाख का माल चोरी

Mon, 25 Sep 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने रविवार रात नकदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर चोरी के बारे में गृहस्वामी को पता लगा। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

चोरी की घटना रविवार रात क्षेत्र के गांव चन्युरा में महिपाल के घर हुई। रविवार रात महिपाल खाना खाने के बाद अपनी पत्नी शांति और परिवार के साथ घर के सामने पड़ी झोपड़ी में सो गया था। घर में ताला लगा दिया था। रात में मौका पाकर चोरों ने घर की एक दीवार में नकब लगा कर 20 हजार की नकदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। गांव के दक्षिण में जयवीर सिंह के खेत में चोर पुराने कपड़ों समेत काफी सामान फेंक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें