फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्टा मालिक ने खेत मालिक को बनाया बंधक

Sat, 03 Oct 2015 10:35 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र के गांव बिलरिया में रहने वाले मानसिक रूप से कमजोर फकीरे लाल को एक भट्टा मालिक ने खेत में खोदी गई मिट्टी का पैसा मांगने पर बंधक बना लिया। पीड़ित की पत्नी ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन

फकीरे लाल की पत्नी कमला ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उनके पति मानसिक रूप से कमजोर हैं।  गांव में पड़ोस के एक भट्टा मालिक ने उनके खेत की मिट्टी खरीदी थी। जिसके रुपये मांगने पर भट्टा मालिक ने उसके पति को बंधक बना लिया। शिकायत पर पहुंची थाने की पुलिस ने उसके पति को छुड़ाया था। इसके बाद अपने रुपये मांगने पर आरोपी भट्टा मालिक जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें