फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर से उछलकर चौक से  टकराई बाइक, छात्र की मौत

Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
छात्र की मौत - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 परीक्षा देने के लिए बाइक से घर से निकले बीटीसी छात्र आदित्य की शुक्रवार सुबह के समय स्पीड ब्रेकर से उछलने के बाद चौक घेरे से टकराकर मौत हो गई। छात्र हेलमेट नहीं पहने था, इसलिए पक्के चौक के घेरे से टकराने पर उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी और उसकी जान चली गई। काश छात्र हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ताजूखेल निवासी ओसीएफ कर्मचारी अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा 23 वर्षीय आदित्य कुमार एसएस कॉलेज में बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। शुक्रवार को ही बरेली के जीजीआईसी में छूटे हुए विद्यार्थियों की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए उसने अन्य साथियों के साथ सुबह बस से निकलने का कार्यक्रम बनाया था। घर से वह अपनी बाइक से सुबह करीब पौने पांच बजे निकला और आवास विकास कॉलोनी में दोस्त के यहां बाइक खड़ी कर बरेली के लिए बस से पकड़ने की तैयारी थी। कॉलोनी में बने स्पीड ब्रेकर से उसकी बाइक टकराकर गई और वह समीप के पक्के चौक से जा टकराया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसी बीच देर होते देख आवास विकास कॉलोनी निवासी उसके दोस्त राघवेंद्र सिंह ने फोन किया, तो उसे बताया गया कि आदित्य घर से निकल चुका है और पहुंचने वाला ही होगा। थोड़ी देर बाद फिर फोन आया, तब किसी व्यक्ति ने लहूलुहान हालत में पड़े आदित्य के फोन से बताया कि वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही उसका दोस्त अपने पिता के साथ मौके पर पहुंचा। उसकी सूचना पर आदित्य के पिता भी मौके पर पहुंच गए। 
अनिल कुमार ने बताया कि कि उन्होंने तत्काल बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जवाब देेे दिया और बरेली के लिए रेफर कर दिया। बरेली में पहले वह महाजन अस्पताल पहुंचे और वहां से गंगाशील गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदित्य दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बड़े भाई और बहन की शादी हो चुकी है। वह अविवाहित था। 
विज्ञापन

एसएस कॉलेज मेें हुई श्रद्धांजलि सभा
बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र आदित्य कुमार की दुखद मौत की सूचना मिलते ही एसएस कॉलेज के शिक्षा शिक्षण विभाग में श्रद्धांजलि सभा के बाद शोकावकाश कर दिया गया। प्राचार्य डॉ. अवनीश कुमार मिश्र, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. एमके वर्मा, बीटीसी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्रा समेत स्टाफ के अन्य सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इसके बाद स्टाफ सदस्य छात्र आदित्य के घर पहुंचे और उनके पिता को ढांढस बंधाया।   
घर में मचा कोहराम, शुभचिंतकाें का लगा तांता
आदित्य कुमार के निधन का समाचार सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया। जिसने इस दर्दनाक घटना को सुना वह उनके ताजूखेल स्थित आवास की ओर दौड़ पड़ा। बरेली से उसका शव आने पर आसपास की महिलाएं और पुरुष और अन्य शुभचिंतकों का घर पर तांता लग गया। मां, भाई, बहन समेत अन्य नातेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस अनहोनी पर कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा है। एक दिन पहले ही उसने रक्षाबंधन पर्व हंसी-खुशी से मनाया था। परीक्षा की तैयारी में जुटे आदित्य ने जीएफ कॉलेज से बीएससी किया था। दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार खन्नौत मोक्षधाम पर कर दिया गया। 
एक और युवक सड़क दुर्घटना में घायल
शुक्रवार को जमुका के पास एक और दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार के चेहरे पर गहरी चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चेहरे लगे गहरे जख्मों पर टांके लगाकर भर्ती कर लिया। जमुका निवासी राम बहोरे ने बताया कि उसका बेटा सरोज मोटर साइकिल से शहर के लिए घर से निकला था। करीब 11 बजे उसकी मोटरसाइकिल एक टेंपों से टकरा गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके चेहरे पर सबसे ज्यादा चोट आई है। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता-पुत्र दोनों बेरी चौकी स्थित मालखाना बाजार में कौशल शुक्ला के इंजीनियरिंग वर्क्स में मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें