विलुप्त होते काले हिरण (ब्लैक वक) को घेर का तस्करों ने मार डाला और उसके सींग काटकर ले गए। हिरण का शव बरतारा के समीम एक राइस मिल के सामने पाया गया है। वन विभाग के कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वनरक्षक उचौलिया की तरफ से अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कराने को तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना क्षेत्र स्थित बरतारा के पास एक राइस मिल के सामने एक परिपक्व काले हिरन का शव ग्रामीणों ने बुधवार सुबह देखा, जिसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे। अलबत्ता, उसके दोनो सींगों को किसी धारदार हथियार से काटा गया था, जिससे खून का रिसाव हो रहा था। सूचना सुबह ही पुलिस और वन विभाग को दे दी गई थी, लेकिन दोनों की विभाग कुंभकर्णी नींद में सोते रहे। यह मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद दोनों ही विभागों के कर्मियों में काले हिरन के शव को खोजना शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के सुबह करीब 11 बजे बरतारा के समीप एक राइस मिल के गेट पर काले हिरन का शव बरामद किया जा सका। इसको तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जमुका पशु अस्पताल काले हिरन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बरतारा की एक राइस मिल के सामने हिरन का शव मिला है। इसके दोनों सींगो को धारदार हथियार से काटा गया है, जिससे हिरन के सींागो की तस्करी के संकेत मिल रहे है। शव का पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट के लिए वनरक्षक को थाना रोजा भेजा है।
- बनारसी दास, रेंजर्स, वन विभाग
हिरन का शव सड़क के किनारे पाया गया है। इससे उसके दुर्घटना होने का अनुमान है। हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
- मो. इश्त्यिाक, कार्यवाहक थाना प्रभारी, रोजा