फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर भाजपा नेता के पौत्र की मौत

Sat, 03 Oct 2015 10:48 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अजयपाल सिंह के पौत्र 17 वर्षीय अंबुज की बरेली में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी से सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य बरेली को रवाना गए। देर शाम शव घर लाया गया।
विज्ञापन

डॉ. अजयपाल सिंह के पुत्र अरुण सिंह का पुत्र अंबुज तीन दिन पहले घर से गया था। दिल्ली में अंबुज की मौसी रती के यहां वह अक्सर जाया करता था। शुक्रवार को वह घर आ रहा था। बरेली के पास उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और अंबुज के पास मिले आधार कार्ड से पता मिलने पर खुटार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अरुण सिंह को शुक्रवार रात मामले की जानकारी दी तो परिवार में रोना पीटना मच गया। परिवार के लोग रात में ही बरेली के लिए रवाना हो गए।
अंबुज के घर उसके पिता, मां के अलावा एक बड़ा भाई अमित है। देर शाम को अंबुज का शव घर लाया गया तो कस्बे के तमाम लोग उनके घर पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

00
सगे और तहेरे भाई और बहन की भी हो चुकी है मौत
खुटार। पांच वर्ष पूर्व तीन अगस्त 2010 को अंबुज का 14 वर्षीय भाई ओमी अपने ताऊ के लड़के 15 वर्षीय सौरभ के साथ गांव बनकटा जाने वाले रोड के किनारे तालाब में नहाने गया था। इसी बीच तालाब में भैंसें घुसी तो सौरभ और ओमी एक भैंस पर बैठ गए। भैंस तालाब के बीच बने गड्ढे में पहुंचकर बैठ गई, जिससे सौरभ और ओमी गहरे पानी में जा गिरे थे और उनकी डूबने से मौत हो गई थी। इसके अलावा लगभग आठ वर्ष पूर्व अंबुज की बड़ी बहन 17 वर्षीय अलका सिंह की भी दिल की बीमारी से मृत्यु हो गई थी।
00
बाबा हुए बेसुध
खुटार। अंबुज के बाबा डॉ. अजयपाल सिंह पुराने वैद्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। आठ वर्ष पहले पौत्री अलका सिंह, पांच वर्ष पहले पौत्र सौरभ और ओमी की मौत से टूट चुके अजयपाल शनिवार को एक और पौत्र अंबुज की मौत की जानकारी पाकर गश खाकर गिर पड़े। उनके पुत्र अरुण सिंह भी एक बेटी और एक बेटों को पहले ही खो चुकने के बाद एक और पुत्र की मौत से बदहवास से हैं। उनकी आंखों से आंसू ही नहीं निकल रहे थे। जानकारी पाकर कस्बे के तमाम लोग उनके घर पहुंचे। मृतक के परिजनों के करुण क्रंदन से सभी की आंखें गीली हो उठीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें