फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा का मोबाइल छीना

Wed, 16 Dec 2015 11:14 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में बहादुरगंज चौकी के पास बुध बाजार में घूम रही छात्रा बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। छात्रा के शोर मचाने से पहले बाइक सवार फरार हो गए। पीड़िता ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर में रहने वाली सिमरन एसएस कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वह दोपहर करीब तीन बजे बहादुरगंज चौकी के पास बुध बाजार में खरीददारी कर रही थी। इसी बीच उनके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह फोन रिसीव करके बात करने लगी, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने सिमरन का मोबाइल छीन लिया और जेल रोड की तरफ निकल गए। सिमरन के शोर मचाने पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। सिमरन की तहरीर पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। सिमरन के मुताबिक बदमाश काली बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें