फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से कांवड़िया जख्मी

Sun, 09 Aug 2015 11:29 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र में हथौड़ा चौराहा पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर एक कांवड़िया घायल हो गया। बाइक चालक को कांवड़ियों ने पकड़ लिया। घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस के समझाने के बाद कांवड़ियों ने जाम खोला।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के रहने वाले अंकुर मिश्रा शनिवार को जत्थे के साथ फर्रुखाबाद घटियाघाट से कांवड़ भरने के लिए निकले थे। रविवार को जत्थे के साथ कांवड़ भरकर गोला गोकरण नाथ जा रहे अंकुर के हथौड़ा चौराहा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें अरविंद घायल हो गए। अरविंद से साथियों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। आक्रोशित कांवड़ियों ने हथौड़ा चौराहा पर जाम लगा दिया। चौराहा पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से कांवडिय़ों को समझा-बुझाकर शांत किया। कांवड़ियों का जत्था घटनास्थल से रवाना होने के बाद पुलिस ने चेन की सांस ली। जाम लगने से करीब आधे घंटे तक हथौड़ा चौराहा पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें