कोतवाली क्षेत्र में नशेनल हाईवे पर शनिवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक से बाइक और नगदी लूट ली। पुलिस ने इस मामले में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव ऐंठापुर निवासी कमलेश रात करीब नौ बजे बरेली से बाइक लेकर नेशनल हाईवे होते हुए गांव जा रहा था, तभी नेशनल हाईवे पर गर्रा नदी पुल के पास बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कमलेश की बाइक रोक ली। बदमाशों ने कमलेश से बाइक पर 10 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद कमलेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।