फतेहगंज पूर्वी से जलालाबाद जा रहे प्रतिबंधित पशुओं से भरे ट्रक को पुलिस ने शुक्रवार सुबह पकड़ लिया,जिसमें 42 पशु बरामद हुए। इनमें से पांच मृत मिले। पशुओं को ग्रामीणों में बांट दिया गया। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह गश्त पर थे, तो उन्हें सूचना मिली कि प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक फतेहगंज पूर्वी से जलालाबाद की ओर जा रहा है। पुलिस ने फौरन मदनापुर-बुधवाना मार्ग पर घेराबंदी कर दी। इसी दौरान आए ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तभी चालक ट्रक लेकर भागने लगा। कुछ दूर जाकर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक से 42 प्रतिबंधित पशु बरामद किए, जिसमें से पांच मृत मिले। पुलिस ने जीवित पशु ग्रामीणों में बांट दिए।