फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज से हटाए गए अवैध कब्जे

Sat, 31 Jan 2015 08:30 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) ने सदर थाने की पुलिस फोर्स को साथ लेकर शनिवार को रोडवेज बस स्टेशन के सामने दिलाजाक क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड पर किए गए अवैध कब्जे जेसीबी के जरिये हटवा दिए। वहां से बेदखल किए गए खोखा-पटरी दुकानदारों ने तोड़फोड़ के भय से अपना तमाम सामान खुद भर लिया।
विज्ञापन

रोडवेज के सामने, रेलवे स्टेशन के पास हरदोई बस स्टैंड और पुवायां रोड पर रोडवेज वर्कशॉप के सामने कैंट बोर्ड के मैदान हैं। छावनी परिषद हर साल इन भूखंडों पर वाहन पार्किंग का ठेका देती है। नियमानुसार इन जगहों पर केवल तिपहिया वाहन, जीपें आदि खड़ी होनी चाहिए, लेकिन खाली जमीन पर झोपड़ी डालकर और पन्नियां तानकर खोखे वाले दुकानदार कब्जा जमा लेते हैं।
कैंट बोर्ड ने पिछले साल भी ऐसे कब्जेदारों की बेदखली का अभियान चलाया, लेकिन बाद में फिर से कब्जे हो गए। रोडवेज के सामने फल, चाय, चाट पकौड़ी के खोखे लग जाने और वहीं पर ठेले खड़े होने से पीछे पक्की दुकानों पर काबिज दुकानदारों का धंधा भी प्रभावित होता है। ऐसे ही कुछ दुकानदारों से अतिक्रमण की शिकायत पाकर कैंट बोर्ड के सीईओ ज्योति कुमार ने शनिवार को रोडवेज के सामने से अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया।   
विज्ञापन

सीईओ कुमार के अनुसार रोडवेज के सामने से निकलते वक्त वहां कब्जा जमाए दुकानदारों को देख कई बार जगह खाली करने की चेतावनी दी। इसका कोई असर नहीं होते देख सख्त कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जेसीबी से कब्जे हटाए जाने के बाद मंगलवार को फिर से वहां का दौरा कर चेक करेंगे कि दोबारा अतिक्रमण तो नहीं हुआ। फिर कोई अवैध कब्जा पाया गया तो संबंधित दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा और जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान प्रत्येक 15 दिन के अंतराल पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें