फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने दस अवैध दुकानें कराईं ध्वस्त

Fri, 30 Jan 2015 08:49 PM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका आराजी पर अतिक्रमण कर बनाई गईं दस दुकानें प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन भारी लावलश्कर के साथ ध्वस्त करा दीं। प्रशासन के कड़े रुख के चलते अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली के सामने दातागंज निवासी संजय गुप्ता द्वारा बनाई गई 10 दुकानों पर नगर पालिका व गुप्ता के बीच उच्च न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। विगत दिनों पालिका द्वारा मुकदमा जीतने के बावजूद कार्रवाई न होने पर डीएम ने तिलहर आगमन पर अतिक्रमण अभियान चलाकर न्यायालय के आदेशों के पालन कराने के एसडीएम को निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को एडीबी बैंक के निकट प्रशासन ने 11 दुकानों को ध्वस्त करा दिया था। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को संजय गुप्ता को कागजात प्रस्तुत करने की 24 घंटे की मोहलत दी थी। कागजात न मिलने पर प्रशासन ने सभी दुकानों को गिरवाकर दो दिन में मलबा हटवाने की मोहलत दी है। एसडीएम के अनुसार समयावधि बीतने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्रशासन ने स्टेशन रोड पर लाव लश्कर के साथ जाकर सड़कों से अतिक्रमण हटवाया। प्रशासन के सख्त रुख भांप कर व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। अभियान के तीसरे दिन शनिवार को अस्पताल रोड पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान एसडीएम पदम सिंह सहित नगर पालिका की टीम व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें