फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में 590 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Thu, 19 Nov 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानी के चुनाव के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमर कसकर मैदान में उतर गई है। ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराने संबंधी जारी अभियान से अलग चुनाव में खलल डाल सकने वाले सभी संभावित तत्वों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार शाम तक कुल 1077 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में ऐसे 36991 लोगों को मोटी राशि के मुचलके पर पाबंद कर दिया गया। इसी क्रम में दो के खिलाफ रासुका की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि 590 शातिरों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही इलाके में सक्रिय या सन्यास ले चुके 1284 हिस्ट्र्ीशीटरों को चिन्हित करते हुए उनमें से हरेक को थाने बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई है कि क्षेत्र में कुछ भी अप्रिय घटना होने पर सबसे पहले उन्हीं पर डंडा बरसेगा और हवालात ही उनका ठिकाना होगा।
विज्ञापन

अतीत में आपराधिक कार्यों में लिप्त रहे 2543 को चिन्हित कर धारा 110जी आईपीसी के तहत नेक चलनी हेतु पाबंद मुचलका मोटी राशि से कराया गया है। बृहस्पतिवार तक जिले भर में कुल छह अवैध असलहे की फैक्ट्री जब्त हुईं और इनके संचालन में लिप्त 20 लोगों को जेल भेज दिया गया। इन अड्डों से 145 अवैध असलहे और 435 कारतूस जब्त हुए हैं। अब तक 695 वांछित और सात इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी के साथ जिले में बृहस्पतिवार तक कुल 62 दागी लोगों को को जिला बदर कर दिया गया, जबकि जिला बदर किए जाने के बाद भी जिले में मौजूद मिले 11 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

संपन्न हुए जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत की तुलना में हो रहे ग्राम प्रधानी के चुनाव में पूरी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर खलल डालने वाले तत्वों से काफी सख्ती से निपटने की तैयारी की गई है। ऐसा व्यक्ति कोई भी क्यों ना हो, लेकिन वह चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने में लिप्त मिला तो बेखटके उस पर रासुका लगाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- बबलू कुमार, एसपी।

असलहाधारकों को नोटिस जारी
शाहजहांपुर। ग्राम प्रधान चुनाव के मद्देनजर जिले में सभी शस्त्रधारकों को नोटिस जारी कर दिया गया है कि चुनाव से पूर्व हर हाल में वह अपने शस्त्र संबंधित थाने या निकटतम शस्त्र विक्रेता के यहां जमा कर उसकी रसीद लेकर उपलब्ध कराएं। ऐसा न करने वाले लाइसेंसी असलहाधारकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही की होगी। इसी क्रम में पुलिस-प्रशासनिक टीमों को रोजाना गांवों का भ्रमण करते हुए शस्त्र धारकों का भौतिक सत्यापन, बिना जमानती वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं जमानत पर जेल से रिहा हुए लोगों का सत्यापन करते हुए यथोचित विधिक कार्रवाई शुरू कराई गई है।

रोजाना आठ ग्राम पंचायतों का निरीक्षण
शाहजहांपुर। डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने ग्राम प्रधानी के चुनाव के दौरान जमीनी स्तर पर क्षेत्र का सटीक जायजा लेने एवं गड़बड़ी के हर अंदेशे वाले तत्वों के खिलाफ समय रहते प्रभावी कार्रवाई करने को पुलिस-प्रशासनिक संयुक्त टीमों का गठन किया है। इसमें अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को रोजाना संयुक्त रूप से चार-चार ग्राम पंचायतों का अलग-अलग भ्रमण कराया जा रहा है। इस भ्रमण के दौरान संबंधित ग्राम के संभावित प्रत्याशियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अन्य अपराधियों को चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए ब्रीफ किया जाएगा। साथ ही इस भ्रमण के दौरान ग्रामों मे जो भी समस्या या विवाद संज्ञान में आाएंगे उन पर तत्परता से कड़ी कार्यवाही होगी।

काफिला लेकर चलने वालों पर कार्रवाई होगी
शाहजहांपुर। एसपी बबलू कुमार ने ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को स्पष्ट किया है कि किसी भी दशा में वे या उनके समर्थक वाहनों का काफिला लेकर न चलें। इसके लिए सघन चेकिंग कराई जा रही है। यदि किसी प्रत्याशी द्वारा निर्धारित मानक से अधिक वाहन संचालित कराया जाता है तो उसको तत्काल सीज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में सभी थाना प्रभारियों को रोजाना दो बार अपने क्षेत्र के सभी होटल, सराय और धर्मशाला की चेकिंग करने के लिए कहा गया है।

94 लोगों के खिलाफ 110जी की कार्रवाई
सेहरामऊ दक्षिणी। पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं गांवों में आतंक का पर्याय बने 94 लोगों के विरुद्ध 110जी की कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष शाहिद अली ने क्षेत्र के गांवों में आतंक फैलाकर लोगों में दहशत पैदा करने वाले गांव महोलिया निवासी कृष्ण पाल सिंह व जितेंद्र सिंह, गोरीकलां के नन्हे सिंह, साहबगंज के शंभू, गौरिया के विक्रम सिंह व विनय, मिर्गापुर के सतेंद्र, नागरपाल के वीरपाल, इटोरा के रामऔतार, भरगवां के मजनू, चंदगोई के रनधीर, ब्रजपाल, बलवीर आदि 94 व्यक्तियों के खिलाफ  कार्रवाई की। वहीं प्रधान पद तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव को देखते हुए 1768 लोगों को शांति भंग की धारा में पाबंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें