फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर कोर्ट में पीड़ित बीटिया के पिता का हुआ बयान

Tue, 06 Jan 2015 12:31 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स की मेडिकल रिपोर्ट से सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को कोई राहत न मिलने पर पीड़ित बीटिया के पिता ने खुशी जताई है। पिता बोले, आसाराम अपने को बीमार बताकर कभी पुलिस को तो कभी कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश करता रहता है, जिससे केस को लंबा खींचा जा सके। उन्होंने कहा कि मगर बाहर अस्पताल में सर्जरी कराने के बहाने जेल से निकलने का आशाराम का अरमान पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

उधर, जोधपुर कोर्ट में सोमवार से पीड़िता के पिता के बयान शुरू हो गए। उन्होंने फोन पर बताया कि आसाराम की ओर से करीब एक दर्जन वकीलों ने व्यवधान डालने की कोशिश की, लेकिन उनके वकीलों के आगे आसाराम की वकीलों की नहीं चल सकी और आखिर में इस केस में उनके बयान होने शुरू हो गए।
पिता का कहना है कि एम्स की सही रिपोर्ट से उन्हें और बिटिया को काफी राहत मिली है और यह खुशी का दिन भी है। वहीं अब उनकी निगाह सुप्रीम कोर्ट में आसाराम की लगी जमानत याचिका पर है, जिस पर जल्द निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें