फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
पकड़े गए असलहे
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान सिंधौली पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शस्त्र बनाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से निर्मित और अधबने असलहे भी बरामद किए हैं। एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि सिंधौली थाना प्रभारी केके तिवारी पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे क्षेत्र के भ्रमण पर थे। तभी सूचना मिली कि गांव तेहरा में कमरुल के गन्ने के खेत में एक व्यक्ति तमंचा, बंदूक आदि शस्त्र बनाने का काम कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके गांव तेहरा निवासी गुड्डू उर्फ मसूद को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने तीन तमंचे 315 बोर, एक पौनिया 315 बोर, एक बंदूक 12 बोर, एक कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 12 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण, पांच अर्धनिर्मित तमंचे बरामद कर लिए। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र फैक्ट्री चलाने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अब यह भी पता किया जा रहा है कि गुड्डू ने किन-किन लोगों को और कहां-कहां शस्त्र बेचे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें