फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार से पहले शव कब्जे में लिया

Fri, 13 Mar 2015 12:19 AM IST
मझिगवां/पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुड़िगवां निवासी रामस्वरूप वर्मा की 55 वर्षीय पत्नी रामसुखी की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने श्मशान घाट पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिला की मौत के बाद आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारियां कर ली गईं। परिवार के लोग श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। कोतवाली प्रभारी एके सिंह और सीओ उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इस बीच मृतका का बड़ा दामाद और बेटी भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पति ने दामाद पर घरेलू मामले में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। इस पर ससुर दामाद में जमकर झड़प हुईं। लोगों ने बमुश्किल मामला शांत किया। मृतका की पुत्री खुटार के गांव बुझिया निवासी सुमन देवी ने पुलिस को तहरीर देकर रिश्तेदारों और परिवार के लोगों पर मां की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। सुमन के अनुसार उसकी सूचना पर ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मृतका के पति की सूचना पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट आदि दर्ज नहीं की गई है। मृतका के पति का कहना है कि पत्नी की मौत कैसे हुई इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने खुद पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम की मांग की थी।
विज्ञापन


मोहनपुर की महिला भी
संदिग्ध हालात में मरी
खुटार। गांव मोहनपुर की एक महिला की बरेली के अस्पताल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चर्चा है कि घरेलू विवाद में महिला गंभीर घायल हो गई थी। उसका बरेली में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें