फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल के बाद प्रेमी ने धोखा देकर छोड़ा

Fri, 27 Mar 2015 11:26 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में रहने वाले एक युवती का पांच साल पहले कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। अब प्रेमी अपनी प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी शादी करने जा रहा है। खबर मिलने पर कोतवाली पहुंची युवती ने जमकर हंगामा किया। कोतवाली में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एएसपी सिटी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

लखनऊ में रहने वाली एक युवती शुक्रवार की सुबह अपने परिवार वालों के साथ कोतवाली पहुंच गई। युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पांच साल पहले कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से उसके लखनऊ में प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद युवक ने उसे कानपुर और दिल्ली में अपने साथ रखा। इसी बीच युवक ने उसका दो बार जबरन गर्भपात करा दिया। छह महीने पहले युवक उसे लखनऊ में छोड़कर चला गया। युवती को जब युवक के दूसरी शादी करने की खबर पता लगी तो वह यहां पहुंच गई। युवती की शिकायत पर कोतवाल ने कहा कि युवक ने उसके साथ धोखाधड़ी लखनऊ में की है। इसलिए वह अपनी रिपोर्ट वहां लिखाए। पुलिस ने मामले की जानकारी के लिए युवक के पिता को कोतवाली बुला लिया। युवक के पिता ने शादी की जानकारी से इनकार किया तो युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद युवती ने एएसपी सिटी से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें