फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने के बाद खड़े दिखे तो जाएंगे जेल

Mon, 12 Oct 2015 11:30 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान में शामिल होने के बाद बूथ बाहर दो मीटर के दायरे में जो भी व्यक्ति खड़ा पाया जाएगा, उसे तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा। एसपी बबलू कुमार ने सोमवार की शाम मतदान की सुरक्षा तैयारियों का ब्यौरा देते वक्त जनसामान्य के लिए यही चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वोट डालने का अधिकार सभी को है, लेकिन मतदान में खलल डालने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि सदर तहसील काफी बड़ा क्षेत्र में इसमें कई संवेदनशील क्षेत्र को देखते हुए अतिरिक्त मोबाइल टीम लगाई गई है। अराजक तत्वों से निपटने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान डालने के बाद मतदाता सीधे घर जाए। अगर में कहीं रास्ते में कहीं जमघट लगा पाया गया तो उनकी खबर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान क्षेत्र में सिर्फ प्रत्याशी एक वाहन चला सकेगा। मतदान क्षेत्र में दोपहिया वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। अगर वाहन चलते पाए गए तो उन्हें तत्काल सीज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात पर मोबाइल टीमें क्षेत्र में गश्त पर रहेंगी। सभी अधिकारी रात में अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखेंगे। इसके अलावा सुबह होते ही सभी अधिकारी सतर्क हो जाएंगे। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें