फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद की घटना से तिलमिलाई सेंट्रल बार

Thu, 12 Mar 2015 12:26 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में हुई घटना से आक्रोशित सेंट्रल बार एसोसिएशन के वकीलों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल करते हुए प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बुधवार दोपहर इलाहाबाद की घटना की जानकारी जैसे ही वकीलों को मिली तो सभी एक जगह एकत्रित होने लगे। शाम को अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित और महासचिव राजीव गुप्ता ने आमसभा बुलाई। सभा में सभी वकीलों ने घटना की निंदा करते हुए आक्रोश जताया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही वकीलों फैल गया। वकील अपना काम ठप करके सभा स्थल पर पहुंचने लगे। इससे कचहरी में सन्नाटा पसर गया। सेंट्रल बार ने आनन-फानन में राजीव सभागार में बैठक बुलाई। इसमे अधिवक्ता एजाज हसन खां, विनोद यादव, संजय मिश्र, राजकुमार दीक्षित, दिनेश मिश्रा सहित तमाम वकीलों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की तथा बार अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित ने बृहस्पतिवार को कार्य विरत और विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी। सभा में गायत्री प्रकाश अवस्थी, विनय सिंह, जितेंद्र गुप्ता, स्वयं प्रकाश, रामखिलावन त्रिपाठी, हरिओम शुक्ल, सत्यम गुप्ता, उमेश चौहान, वीरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे। सभा के अंत में वकीलों ने मृतक अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। वहीं बृहस्पतिवार को हड़ताल और प्रदर्शन के ऐलान पर सीओ सिटी राजेश्वर सिंह ने फोर्स के साथ कचहरी परिसर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें