फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम

Sun, 08 Mar 2015 12:05 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होली मिल कर आ रहे युवक की बाइक सामने से आ रहे डीसीएम गाड़ी से टकराने से युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर मिनी ट्रक को फूंकने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन

मधुबन कॉलोनी के निकट हाईवे पर गांव खनपुरा सलेमाबाद पट्टी निवासी बनवारी लाल का 21 वर्षीय पुत्र संजीव लगभग चार बजे अपने घर जा रहा था। उसी समय सामने से आ रहे सेब से भरे एक मिनी ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान वहां एकत्रित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया और ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पहुंचे एसआई दिलीप मिश्रा व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रक में तोड़फोड़ करने से रोकने पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसके बाद सूचना मिलने पर सर्किल के कई थानाें की पुलिस और पीएसी बुला ली गई।
जाम के दौरान भीड़ ने कई बार पुलिस से नोकझोंक ही नहीं की बल्कि सड़क पर लेटकर रास्ता जाम कर दिया तथा ट्रक हटाकर जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे पुलिस कर्मियाें पर लाठियों से हल्ला बोल दिया। इस पर पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर जाम लगा रही भीड़ को दूर तक खदेड़ दिया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन



युवक को पीटने पर
फिर से लगाया जाम
हाईवे पर जाम लगा रही भीड़ को खदेड़ने के दौरान पुलिस कर्मियों ने मोहल्ला पचासा में हाईवे किनारे मेहमानों का इंतजार कर रहे एक युवक को बुरी तरह पीट डाला। इस पर उसके घरवालों और मोहल्ले वालों ने पुन: हाईवे पर जाम लगा दिया और अकारण युवक को पीटने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान महिलाओं ने एक एसआई से भी जमकर अभद्रता की। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाल रूम सिंह यादव ने लगभग एक घंटे तक मान मनौव्वल के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।


एएसपी ने किया मौका मुआयना
एएसपी ग्रामीण आशाराम यादव ने देर शाम घटनास्थल पर पहुंचकर मौैका मुआयना किया तथा अधीनस्थों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हाईवे जाम कर पथराव करने वाले तथा ट्रक और एसआई की बाइक फूंकने का प्रयास करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ संजय कुमार, कोतवाल रूम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।



सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा
कोतवाल रूम सिंह यादव के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हाईवे जाम कर पथराव और आगजनी का प्रयास करने वाले सौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


दोषी पुलिस कर्मियों के
खिलाफ दर्ज हो रिपोर्ट
घर के बाहर हाईवे पर होली पर आने वाले रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे जगत नरायण पुत्र सत्यनारायण गंगवार का कहना है कि उसे अकारण पीटने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए क्योंकि उसके द्वारा यह बताने के बावजूद कि उसके पिता भी पुलिस में एसआई हैं तथा वह अपने यहां गमीं में आने वाले रिश्तेदारों के इंतजार में खड़ा है। पुुलिस कर्मियों द्वारा उसे बुरी तरह पीटा गया। युवक की मां कांती देवी का कहना है कि यदि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न की गई तो शांत नहीं बैठेगीं और उच्चस्तरीय कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें