फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रॉली पलटने से बची

Tue, 20 Jan 2015 12:12 AM IST
बरखेड़ा जैपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित खैरपुर चौराहे पर एक गन्ने से भरी ट्रॉली का ट्रैक्टर अधिक वजन होने के कारण सोमवार को शाम चार बजे ऊपर उठ गया। ट्रैक्टर को उठते देख वहां लगी दुकानों में बैठे लोग भाग खड़े। बताया जाता है कि यह गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली एक चीनी मिल को जा रही थी। इस घटना से किसी को कोई हानि नहीं हुई।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर क्षमता से अधिक गन्ना भरे वाहन किसी भी समय देखे जा सकते हैं। इन ओवरलोडिंग वाहनों पर पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। अगर इन ओवरलोडिंग वाहनों पर शीघ्र अंकुश नहीं लगा तो किसी अनहोनी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें