फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के अभियुक्तों को पकड़ने के लिए प्रदर्शन

Mon, 11 May 2015 11:27 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा क्षेत्र में किशोरी सेे छेड़छाड़ के मामले में दर्ज रिपोर्ट पर नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में पीड़ित परिवार के लोगों को साथ लेकर विश्वकर्मा महासभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन देकर अभियुक्तों को पाक्सो एक्ट के तहत जेल भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन

रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी की एक महिला ने बेटी से छेड़छाड़ के मामले में कुछ युवकों के खिलाफ गत 23 अप्रैल को आईपीसी की विभिन्न धाराओं समेत पाक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बावजूद इसके पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की तो पीड़िता के माता-पिता गत 30 अप्रैल को एसपी से मिले। एसपी ने एक सप्ताह में गिरफ्तारी कराने का वायदा किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
इसके विरोध मेें पीड़ित परिवार ने विश्वकर्मा महासभा के नगर अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा से मदद मांगी। इस पर संस्था के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की और बाद में सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में इस प्रकरण को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शन में रोजा नगर पंचायत की वार्ड मेंबर विमला मौर्य, कुमकुम प्रजापति, संक्रांति सिंह, अजय प्रजापति, राकेश गुप्ता, आशीष वर्मा, असलम खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें