फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर दूल्हे के चाचा की मौत

Wed, 27 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
बस से कुचलकर दूल्हे का चाचा गंभीर घायल
विज्ञापन
मंगलवार रात बारात की बस से कुचलकर दूल्हे का चाचा गंभीर घायल हो गया। बाराती उसे इलाज के लिए लखीमपुर ले गए, जहां घायल ने दम तोड़ दिया। इससे शादी वाले घर में मातम फैल गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद लखीमपुर के थाना पलिया के गांव नगला निवासी मनोज कुमार की शादी थी। बाराती एक बस से जनपद पीलीभीत के थाना माधोटंाडा जा रहे थे। रात लगभग आठ बजे बस खुटार के तिकुनिया चौराहे पर पहुंची। बारातियों के बस रूकवाने पर दूल्हे का चाचा रमेश कुमार बस से उतरने लगा। इस दौरान चालक ने बस चला दी। इससे रमेश कुमार बस के पहिए के नीचे आ गया और उसके कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया। 
घायल को खुटार के सरकारी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने रमेश को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। बारात में शामिल रमेश के परिवार के लोग उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए लखीमपुर ले गए, जहां रमेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहैल में माधौटांडा में शादी की औपचारिकता पूरी की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें