फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक जख्मी

Wed, 06 May 2015 11:29 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद रोड पर दो अलग-अलग हुए हादसे में एक महिला और उसके भाई समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना मंगलवार देर शाम की है। कस्बे के मोहल्ला नौसारा निवासी दामोदर स्वरूप उक्त रोड पर पैदल जा रहे थे। जब वह गुनारा मोड़ के पास थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दामोदर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव बरूआरी से आ रही ट्रैक्टर ट्राली उक्त रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास जैसे ही रुकी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। इससे टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर बैठी 25 वर्षीय शबाना पुत्री बागशेर तथा उसका भाई बबलू ट्रैक्टर से नीचे आ गिरे। इस हादसे में शबाना को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, लेकिन शबाना की नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें