फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढ़ेरा में बंद मकान का चोरों ने बुधवार रात ताला तोड़ दिया। चोर यहां से नकदी, जेवर समेत अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। परिवार के लोग सहारनपुर गए हुए हैं। पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार सुबह मकान मालिक सरजू प्रसाद के बेटे लोको पायलट मुनेंद कुमार को सूचना दी। सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। मामले की तहरीर लोको पायलट मुनेंद्र ने दी है।
विज्ञापन

लोको पायलट मुनेंद्र कुमार रोजा में रेलवे कॉलोनी में रहते है, जबकि उनके पिता सरजू प्रसाद, मां और दो भाई जितेंद्र व उपेंद्र थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढ़ेरा स्थित मकान में रहते हैं। माता-पिता और भाई मकान में ताला डालकर बुधवार को किसी काम से सहारनपुर चले गए। रात में चोरों ने मकान के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। एक के बाद एक तीन कमरों का ताला तोड़कर अलमारी से नकदी, सोने-चांदी के जेवर और बरामदे में रखी साइकिल व दो सिलिंडर चोर लेकर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो मुनेंद्र को कॉल करके मामले की जानकारी दी। मुनेंद्र उस वक्त रेलवे कॉलोनी स्थित आवास पर थे। उन्होंने गांव स्थित मकान पर पहुंचकर देखा तो कमरे और उसके अंदर अलमारी के ताले टूटे हुए थे, नकदी, जेवर व साइकिल और दो सिलिंडर गायब थे। मुनेंद्र ने बताया की नकदी कितनी थी और जेवर कितने रुपये के थे, यह जानकारी तब पता लगेगी, जब परिजन सहारनपुर से लौटेंगे। थाना प्रभारी प्रवेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की सुरागरसी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें