फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-24
विज्ञापन


जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
एक पक्ष के पिता-पुत्र सहित पांच लोग घायल
दूसरे पक्ष को भी आईं मामूली चोंटें, दी तहरीर

अमर उजाला ब्यूरो
सिंधौली/मुड़िया पमार। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मुड़िया पमार में बुधवार सुबह जमीनी रंजिश में दो पक्षों में विवाद होने पर लाठी-डंडे चल गए। आरोप है कि धारदार हथियार से भी हमला बोला गया। इसमें एक पक्ष के पिता-पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है, दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है।
गांव मुड़िया पमार निवासी राजीव गुप्ता की गांव में ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। मकान के सामने खाली पड़ी जगह पर उन्होंने बजरी, मौरंग, बांस-बल्ली लगा रखे हैं। आरोप है कि इस जमीन पर गांव के ही बृजेश गुप्ता कब्जा करना चाहते हैं। बुधवार को बृजेश गुप्ता ने खाली जगह पर लगे सामान को हटाना शुरू कर दिया। उस समय दुकान पर राजीव गुप्ता का बेटा 20 वर्षीय पियूष बैठा हुआ था। उसने सामान हटाने से मना किया तो दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर राजीव गुप्ता अपने छोटे बेटे 17 वर्षीय अर्पित गुप्ता और भाई सचिन गुप्ता व संजय गुप्ता के साथ आ गए और झगड़े में बीच-बचाव करने लगे लेकिन इसी बीच बृजेश गुप्ता के बेटे सौरभ और गौरव भी आ गए। विवाद शांत होने के बजाय और बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। गांव के कुछ लोगों ने जैसे-तेसे दोनों पक्षों को शांत किया। मारपीट की इस घटना में राजीव गुप्ता और उनके बेटों व भाइयों को गंभीर चोंटें आईं। इस कारण उन्हें सिंधौली अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. लईक अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल राजीव गुप्ता, अर्पित गुप्ता, सचिन, राजीव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे पक्ष को मामूली चोंटें आई हैं। पुलिस ने एक पक्ष के पियूष गुप्ता की ओर से बृजेश गुप्ता व उनके बेटों के खिलाफ मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें एक पक्ष की ओर से मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर सिंधौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें