फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते का दबाव बना रहे रेप के आरोपी

विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेप पीड़ित किशोरी के पिता ने आरोपियों पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य से करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना कलान क्षेत्र के गांव के निवासी ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी सात अक्तूबर को दोपहर एक बजे दूसरे अधबने मकान में उपले पाथने गई थी। वहां गांव सुरेंद्र नगर निवासी रघुपाल अपने साथी के साथ आ गया और दोनों ने बेटी के साथ तमंचे के बल पर रेप किया। किशोरी के पिता ने बताया कि वह बेटी को थाने लेकर गया तो वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय काफी देर तक बैठाए रखा गया और सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। मामले की रिपोर्ट केवल एक आरोपी रघुपाल के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में दर्ज की गई। बेटी का मेडिकल परीक्षण और एक्सरे हो चुका है। 164 के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। अब वह लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें