फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज और रेखा का होगा डीएनए टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां के चर्चित शालिनी हत्याकांड में पिता मनोज यादव और मां रेखा दोनों का डीएनए लेने के बाद शालिनी के डीएनए से मैच कराया जाएगा। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के बाद पूर्व में लिया गया रेखा का डीएनए कोर्ट के आदेश के बाद नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव भिलावां निवासी मनोज यादव का अपनी पत्नी रेखा यादव ने काफी समय से विवाद चल रहा था। रेखा पति से अलग शाहजहांपुर में रहती है। उसके बच्चे मनोज के साथ रहते थे। छह अप्रैल को रेखा ने 16 वर्षीय पुत्री शालिनी की हत्या कर कॉलेज परिसर में ही शव जलाने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता से अधजला शव कब्जे में लिया था। रात में ही रेखा की ओर से ससुर रामकुमार, पति मनोज, उसकी महिला मित्र नीरज देवी और गांव के ही शिव सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रामकुमार को मौके से और बाद में शिव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरार होने के कारण पांच पांच हजार का ईनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने 18 जून को मनोज और नीरज को गिरफ्तार कर लिया।
शालिनी का शव बेहद जल जाने से उसके डीएनए के मिलान का निर्णय लिया गया था। कोर्ट के आदेश पर शालिनी की मां रेखा का डीएनए शालिनी के डीएनए से मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया था। प्रयोगशाला ने शालिनी के पिता और मां दोनों का डीएनए होने के बाद ही मिलान हो पाने की रिपोर्ट दी थी, जिस पर कोर्ट के आदेश पर रेखा का पूर्व में लिया गया डीएनए सीएमओ की निगरानी में नष्ट कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि अब कोर्ट का आदेश प्राप्त कर शालिनी के पिता मनोज और मां रेखा का डीएनए लेकर लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें