फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में दो शिक्षकों ने टीचर से की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की एक महिला शिक्षक ने विद्यालय के दो शिक्षकों पर अश्लील फब्तियां कसने और विद्यालय में बुरी नीयत से दबोच लिए जाने का आरोप लगाते हुए दोनों शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शिक्षक ने पुलिस को दी तहरीर मेें बताया कि वह एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक राजेंद्र सिंह और राजेश कुमार गौतम उस पर आए दिन अश्लील फब्तियां कसते रहते हैं। बताया कि उसने इसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक से भी की लेकिन समझाने बुझाने के बाद भी दोनों अध्यापक अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। आरोप लगाया कि 10 मई को सुबह 10 बजे जब वह विद्यालय के ऑफिस में अकेली बैठी थी तभी दोनों अध्यापक कमेंट करने लगे और कमरे में उसे अकेला पाए जाने पर दोनों ने बुरी नियत से उसे दबोच लिया। इसी दौरान शोरशराबा सुनकर अनुदेशक व अन्य लोग आ गए इस बीच दोनों अध्यापक भाग खड़े हुए।
कोतवाल संजय राय ने बताया कि पीड़ित महिला शिक्षक की तहरीर पर प्रधानाध्यापक ने कार्रवाई की संस्तुति की है। इसी आधार पर दोनों अध्यापकों के विरुद्ध धारा 354 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें