फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मां-बेटे से लूट, पुलिस महकमे में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-32 घटना स्थल पर खड़ी देववती व उसके पुत्र सोनू मोनू, पति महेश
विज्ञापन

फोटो-33 वार्ता करते हुए बीसलपुर सीओ कमल सिंह व सीओ जितेंद्र सिंह,पास में खड़े निगोही थानाध्यक्ष सुनील शर्मा।

नकाबपोश बदमाशों ने मां-बेटे को लूटा
बाइक, जेवर, कपड़े, मोबाइल लूटकर ले गए लुटेरे
सीमा विवाद में उलझी पुलिस, आपस में नोकझोंक
बिलसंडा क्षेत्र का निकला मामला, वहीं हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही।
चार नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार दोपहर शारदा माइनर पर बाइक सवार मां-बेटों को लूट लिया। बदमाश इन लोगों से बाइक, जेवर, कपड़े, मोबाइल आदि सामान लूट कर ले गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर सीमा विवाद के चलते निगोही व पीलीभीत के थाना बिलसंडा पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में घटना स्थल बिलसंडा क्षेत्र का निकला। मामले की तहरीर बिलसंडा पुलिस को दी गई है।
गांव बैदापुर निवासी महेश की पत्नी देववती अपने पुत्र सोनू और मोनू के साथ बाइक से पीलीभीत थाना बिलसंडा के गांव मीरपुर निवासी रिश्तेदार मोनू के पुत्र के मुंडन संस्कार समारोह में शिरकत करने के लिए जा रहीं थीं। बाइक सोनू चला रहा था। बाइक निगोही-पुवायां रोड स्थित शारदा नहर के माइनर से पीलीभीत थाना बिलसंडा के गांव रामपुर बसंत व गांव मन्निया के बीच दोपहर लगभग दो बजे पहुंची, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने मां-बेटे की बाइक का ओवर टेक कर अपनी बाइक आगे लगा दी। सोनू की बाइक की गति हल्की होते ही बदमाशों ने बाइक को गिरा दिया। देववती और उनके दोनों पुत्र संभलते कि इससे पहले बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सोनू की कनपटी पर तमंचा रखकर चुप करा दिया। बेटों की जान पर आते देख मां बदमाशों से बोली बाइक जेवर ले जाओ, बेटे को छोड़ दो। बदमाशों ने देववती के सोने के कुंडल, पायलें, नथ, मोबाइल, कपड़े व बाइक लूट ली और बिलसंडा की ओर भाग गए। सूचना पर बिलसंडा थानाध्यक्ष चंद्रपाल और निगोही थानाध्यक्ष सुनील शर्मा पुलिस टीम के साथ वह दोनों थानों की यूपी 100 गाड़ी पहुंच गई। मामले की जानकारी की। घटना स्थल दोनों थानों की सीमा में उलझने के कारण काफी देर तक बहस हुई। घटनास्थल बिलसंडा थाना क्षेत्र का होने के कारण वहीं रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

00
पुलिस उलझी रही सीमा विवाद में लुटेरे हो गए फरार
निगोही। पुलिस चाहती तो घटना के तुरंत बाद दोपहिया वाहनों की चेकिंग के बहाने नाकेबंदी करके लुटेरों को पकड़ सकती थी लेकिन पुलिस लुटेरों को पकड़ने के बजाय सीमा विवाद में उलझ गई। यहां तक कि दोनों थानों के सर्किल अफसरों को भी मौके पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

निगोही थानाध्यक्ष सुनील शर्मा व पीलीभीत के थाना बिलसंडा के थानाध्यक्ष चंद्रपाल शुक्ला घटना स्थल पहुंचे। निगोही थानाध्यक्ष का कहना था कि यह रकवा बिलसंडा का है और बिलसंडा थानाध्यक्ष का तर्क था, यह क्षेत्र निगोही का है। बाद में निगोही के कानूनगो सूरजपाल को बुलाया गया। उन्होंने ने भी रकबा बिलसंडा का बताया। फिर भी बिलसंडा थानाध्यक्ष नही माने। दोनों थानाध्यक्षों के बीच नोकझोंक हुई। गांव इनायतपुर व बिलसंडा गांव के सैकड़ों लोग आ गए। दोनों थानों के ग्रामीणों के बीच भी बहस हुई। फिर भी बात नहीं बनी। सीओ बीसलपुर कमल सिंह व सीओ जितेंद्र सिंह भी पहुंचे। चार घंटे चली बहस के बाद बिलसंडा थानाध्यक्ष ने अपने क्षेत्र की घटना मानी और पीड़ित को थाना बिलसंडा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें