फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जगन्ना देवी हत्याकांड का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुलिस ने जगन्ना देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके पौत्र को जेल भेज दिया है। हत्या के पीछे जमीनी विवाद सामने आया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव चकऊदन निवासी विजय बहादुर की पत्नी मुन्नी देवी ने सात अप्रैल को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी मां 80 वर्षीय जगन्ना देवी दो वर्ष से उसके पास रह रही थी। छह अप्रैल को उसका भतीजा बंडा के गांव बरगदा निवासी कश्मीर उसके घर आया था। छह अप्रैल की रात में उसने घर की गैलरी में सो रही उसकी मां जगन्ना देवी की गला दबाकर और रजाई से मुंह ढक कर हत्या कर दी। हत्या के बाद कश्मीर मौके से भाग निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि जगन्ना देवी ने अपने नाम की आठ बीघा जमीन को अपने पुत्र नन्हे लाल और पुत्री मुन्नी देवी नाम चार-चार बीघा वसीयत कर दी थी। नन्हे लाल के पुत्र कश्मीर को शक था कि उसके पिता के नाम की जमीन को भी मुन्नी देवी अपने नाम करा सकती हैं। इस कारण वह रात में बाइक से आया और जगन्ना देवी को गला दबाकर मार डाला। रात में ही वह मौके से भाग निकला। बुधवार रात कश्मीर को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने राज उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें