खुटार (शाहजहांपुर)। एक व्यक्ति ने आठ लोगों पर 14 वर्षीय पुत्री की अपहरण किए जाने, घर में रखे दो लाख रुपये और 40 हजार रुपये के जेवर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक गांव निवासी व्यक्ति दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 मार्च की रात वह परिवार के साथ सो रहा था। रात दस बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री के चिल्लाने की आवाज आई तो उसकी आंख खुल गई। उसने देखा कि गांव नवदिया मनकंठ निवासी रामवीर, गुल्लू, मिलाप, अनूप, गजेंद्र, इंद्रजीत और गांव के नवदिया गद्दी निवासी जसपाल और हरीराम उसकी पुत्री को खींचकर ले जा रहे हैं। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने असलहे तानते हुए जान से मार देने की धमकी दी। आरोपी घर में रखे दो लाख रुपये और 40 हजार रुपये के गहने गायब मिले।
पुलिस ने तहरीर में नामजद सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।