फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की बंदूक से हुआ फायर, महिला को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला को लगी गोली
विज्ञापन


शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला चमकनी करबला में एक महिला को गोली लग गई। इससे वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस के पास मामले की अभी तहरीर नहीं पहुंची है। गोली महिला के दाहिने हाथ में लगी है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी 27 वर्षीय सुमित्रा पत्नी जागेश्वर सिंह थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी करबला में एक स्कूल परिसर में बने एक मकान में किराये पर रहती हैं। पड़ोस में कुछ और लोग भी किराये पर रहते हैं। वह मंगलवार शाम दरवाजे के सामने गली में बैठी थी। तभी एक पड़ोसी अचानक बंदूक लेकर आ गया और उसने फायर कर दिया, जो महिला के दाहिने हाथ के बाजू में लगा। इससे वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बताया यह भी जा रहा है कि फायर करने वाले का महिला से विवाद हुआ था, इसी वजह से उसने फायर किया। वहीं इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है और जानकारी करने पर पता चला है कि महिला के पड़ोस का एक व्यक्ति बंदूक साफ कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। यदि तहरीर मिलेगी तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें