फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी एक्सप्रेस में छह अवैध वेंडर पकडे़

Mon, 02 Feb 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग को रोकने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इससे सोमवार को छह अवैध वेंडरों को पकड़ लिया गया। इन लोगों पर ट्रेनों में अवैध रूप से माल बेचने के अपराध में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन यात्रियों को दूने दामों में घटिया माल की बिक्री करने पर रोक लगाने और ट्रेन में अवैध वेंडरों के द्वारा की जाने वाली छिनैती एवं अन्य घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जीआरपी इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान राज्यरानी एवं अन्य ट्रेनों को चेक किया। सोमवार को करीब 11 बजे प्लेटफार्म तीन पर नौचंदी एक्सप्रेस आकर रुकी। इस ट्रेन को चेक किया गया था।
ट्रेनों में चेकिंग के दौरान महमंद जलालनगर के दिनेश कुमार और दाताराम, निसरजई जलालनगर के नंदलाल, सतवां खुर्द के अनीस, महमंद के लखन और सुभाष नगर के सुरेश को पकड़ लिया गया। चेकिंग करने वाली टीम में जीआरपी के एसआई शिव शंकर पटेल, संजीव सिंह, आरपीएफ के एएसआई सुरेश चंद, सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें