जलालाबाद (शाहजहांपुर)। 24 अप्रैल को फेसबुक पर ब्राह्मण व वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कई अधिवक्ताओं ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि 24 अप्रैल को सरस्वती मार्तण्ड मति नाम की आईडी से फेसबुक पर ब्राह्मण और वैश्य समाज के खिलाफ अभद्र भाषा सहित अपमानजनक बात लिखकर पोस्ट की गई है। अधिवक्ताओं ने जांच कर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो