फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव दौलतपुर ठिंगरी निवासी 48 वर्षीय आशाराम की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका शव ठिंगरी और गोरा गांव के बीच कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे किनारे मंगलवार सुबह पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

आशाराम सोमवार शाम चार बजे बाइक से कोठा मंझा गांव में अपने दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह दौलतपुर ठिंगरी गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे किनारे आशाराम का शव पड़ा देखा तो लोगों की भीड़ लग गई। आसपास गांव के लोगों में से एक ने पहचान करके सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। खबर पाकर रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के पुत्र राममूर्ति ने बताया कि पिता के गले में निशान पड़ा था। इससे आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। हालांकि परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इंकार किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें