-पुलिस को दी गई तहरीर, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
बृहस्पतिवार रात चोर किराने की एक दुकान में नकब लगाकर लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
गांव भटिउरा निवासी मनोज गुप्ता की गांव सहोरा में किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान की साइड वाली दीवार में नकब लगाकर तीन हजार रुपये, चीनी, रिफाइंड, गेहूं, धान, सरसों का तेल सहित लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने दुकान में नकब लगी देख मनोज को सूचना दी। मनोज ने दुकान पर पहुंचने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोरोंकुइया चौकी की पुलिस ने मौका-मुआयना करने तक की जरूरत नहीं समझी। इसके बाद मनोज ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मनोज ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।