फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप से 50 हजार का सामान चोरी

Sat, 08 Jul 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये का माल चोरी कर लिया। चोरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी परितोष गुप्ता की बंडा रोड पर नमन इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह उन्हें खबर मिली कि दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। वह दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने दुकान से 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया है। इसके अलावा लगभग 75 हजार रुपये कीमत का सामान तोड़ डाला है। परितोष की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें