फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीफलिंग करते समय वैन में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। एलपीजी गैस भरते समय एक मारुति वैन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वैन आग का गोला वन गई और कुछ ही देर में जल गई। वैन में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

पुवायां में बंडा मार्ग पर एक पैलेस के पास एक वैन स्वामी वैन में एलपीजी गैस भर रहा था। सिलिंडर के पास से गैस लीक हो रही थी। गैस भर जाने पर वैन स्वामी ने बैटरी से तार निकाले तो चिंगारी निकलने से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ ली और वैन कुछ ही देर में आग का गोला बन गई। वैन में भीषण आग लगी देख आसपास के तमाम दुकानदार और लोग मौके से भाग निकले। आग के कारण कुछ ही देर में वैन की सीेटें आदि भी जलने लगीं और ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं, जिस कारण किसी की भी हिम्मत वैन के पास जाने की नहीं हुई। लगभग 20 फिट ऊंची लपटें उठने पर पास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर दूर चले गए।
जब तक वैन के सिलिंडर में गैस रही जब तक आग शांत नहीं हुई। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, इस बीच आसपास के भी कुछ लोगों ने वैन पर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन इस बीच वैन पूरी तरह से जल चुकी थी। जली वैन को कुछ लोगों ने मौके से हटा दिया है। वैन स्वामी मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन


एक स्कूल में बच्चों को ले जाती है वैन, एलपीजी और पेट्रोल पर है पास
सिलिंडर के पास से लीकेज के कारण खतरे में पड़ सकती थी बच्चों की जान
पुवायां (शाहजहांपुर)। जिस वैन में आग लगी है उसका स्वामी तो मौके से भाग निकला, लेकिन कुछ लोगों ने बताया कि वैन पुवायां क्षेत्र के एक स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने का काम करती है और बुकिंग पर भी चलती है। वैन में आग लगने का कारण सिलेंडर के पास से गैस का लीक होना रहा। यदि वैन गैस भर कर चली जाती और शुक्रवार को बच्चों को स्कूल ले जाती तो आग लग सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।
वैन का नंबर खीरी का है और वह वर्तमान में शाहजहांपुर के संदीप कुमार के नाम रजिस्टर्ड है और यह एलपीजी और पेट्रोल दोनों पर पास है। वैन लगभग 14 वर्ष पुरानी है। जिस स्थान पर वैन में आग लगी वहां पर पास में ही एक रेस्टोरेंट, मैरिज लान और कार गैरेज भी है। वैन के पास ही गैरेज की कई गाड़ियां ़भी खड़ी थीं। आग के कारण पास में खड़ी गाड़ियों का प्लास्टिक का बंपर आदि जल गया। एक गाड़ी की हेडलाइटों के शीशे ही पिघल गए।
गनीमत रही कि वैन का गैस सिलिंडर नहीं फटा। वरना भारी नुकसान हो सकता था। आग गैरेज तक जा सकती थी, जिससे अन्य कारों को भी खतरा हो जाता और आग को रोकना मुश्किल हो जाता।

मोबाइल से वीडियो बनाते रहे तमाशबीन
पुवायां (शाहजहांपुर)। वैन में आग लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। वैन में जैसे ही हलका सा भी धमाका होता तो लोग भाग खड़े होते। सिलिंडर फटने से भारी जान माल के नुकसान की आशंका के बाद भी तमाम लोग जलती वैन का वीडियो बनाने में जुटे रहे।

देहात के स्कूलों में गैस से चलते हैं कंडम वाहन
पुवायां। तहसील क्षेत्र के गांवों में चलने वाले कई स्कूलों में वाहनों को गैस से चलाया जाता है और वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने भी हैं। चेकिंग के दौरान कसबे और तहसील मुख्यालय के स्कूलों के वाहनों की चेकिंग होती रहती है, जिस कारण शहरी क्षेत्र में तो अंकुश लग गया है लेकिन देहात क्षेत्र में स्थित काफी खराब है।

पुलिस की मिलीभगत से होती है अवैध रूप से गैस रिफलिंग
पुवायां। पुवायां कसबे में लगभग एक दर्जन स्थानों पर अवैध रूप से वाहनों में गैस भरी जाती है। इसमें कई स्थान बेहद भीड़भाड़ वाले हैं। गैस डाले जाने के दौरान आग लगने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन पुलिस सांठगांठ के कारण आंखें बंद कर लेती है। सूत्र बताते हैं कि गैस रीफिलिंग करने वाली दुकानों से कुछ पुलिसकर्मी हर माह निश्चित रकम वसूलते हैं। एक वाहन में एक सिलिंडर डाले जाने पर वाहन स्वामी को तीस रुपये और सिलिंडर के रुपये अलग से देने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें