फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई के घर फंदे पर मिला फर्रुखाबाद के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

मृतक के पिता ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
दिल्ली में मजदूरी के मिले रुपयों के लेनदेन का बताया विवाद
फोटो-32,पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे मृतक धर्मेंद्र के परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/ कलान। कलान क्षेत्र के गांव जखिया स्थित बहनोई के घर में फर्रुखाबाद के युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतक के पिता ने रुपये के लेनदेन में बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पीएम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत बताई गई है।
फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव जठियूरी निवासी 22 वर्षीय धर्मेद्र कुमार दिल्ली में रहकर पल्लेदारी करता था। दिवाली से चार दिन पहले वह कलान क्षेत्र के गांव जखिया स्थित बहन बीनू पत्नी दिनेश के घर आया था। दिवाली से एक दिन पहले बहन तो मायके चली गई लेकिन धर्मेंद्र बहनोई दिनेश के पास रुक गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अचानक गायब हो गया। दिनेश ने उसकी तलाश भी की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शाम करीब छह बजे बहनोई दिनेश दूसरे खाली पड़े मकान में लेटने गया तो वहां कमरा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दिनेश ने अपने पिता मजिस्टर को जानकारी दी। मामले की जानकारी प्रधान को दी गई। प्रधान की सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों की सूचना पर धर्मेंद्र के पिता आशाराम भी मौके पर पहुंच गए। आशाराम की मौजूदगी में पुलिस ने छत पर बने रोशनदान के जरिये एक व्यक्ति कमरे के अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे को जखिया गांव के ही कुछ लोगों ने पीटा था, यह बात उसे बेटे ने मोबाइल पर एक दिन पहले बताई थी। उसे पूरी तरह से शक है कि उसके बेटे को पिटाई करने वालों ने ही मारकर लटका दिया। उन लोगों पर धर्मेंद्र के रुपये बकाया थे, जखिया गांव के यह युवक भी दिल्ली में काम करते हैं। पिता का कहना था कि बेटे का मुंह कपड़े से बंधा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हत्या के आरोप की तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। यदि तहरीर मिलेगी तो मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की भी जांच की जा रही है।
हरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष कलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें