फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-31, पोस्टमार्टम हाउस पर गुमशुम खड़ा मृतक का पुत्र सूरज व रिश्तेदार
विज्ञापन


ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान
बेटी के भविष्य को लेकर थे मानसिक तनाव में
गांव के बाहर नीम के पेड़ पर तहमद के सहारे लटका मिला शव


शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के गांव औदापुर निवासी 40 वर्षीय प्रेमपाल सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव सोमवार सुबह गांव के बाहर तहमद के सहारे नीम के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वह ससुराल में प्रताड़ित की गई बेटी को लेकर मानसिक तनाव में रहते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रेमपाल ने अपनी बेटी शिखा की शादी 26 अप्रैल 2016 को थाना कांट क्षेत्र के गांव शमशेरपुर निवासी रामबहादुर सिंह के साथ की थी। शादी के दो माह बाद ही ससुराल वाले बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मजबूरन वह बेटी को अपने घर ले आए। प्रेमपाल ने शिखा के पति, सास, ससुर, देवर, जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप है कि पुलिस भी इस केस में आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, इसलिए व बेटी के भविष्य को लेकर वह और भी परेशान रहते थे। रविवार रात घर से बिना बताए निकल गए। सुबह गांव के दक्षिण-पूरब कोने पर बाग में तहमद के सहारे नीम के पेड़ पर उनका शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें