फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के पुत्र से 20 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। शनिवार शाम एक होमगार्ड के पुत्र से तीन बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूट लिए। लूट के दौरान उसकी पिटाई भी की गई। सोमवार को होमगार्ड अपने पुत्र को लेकर दिन भर कोतवाली में दरोगा और इंस्पेक्टर से रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी एक न सुनी गई।
विज्ञापन

गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग निवासी रोहित मिश्रा ने बताया कि उसके पिता श्रीभगवान मिश्र होमगार्ड हैं। वह पुवायां कोतवाली में ही ड्यूटी भी करते हैं। शनिवार शाम सात बजे वह पुवायां से घर जा रहा था। रास्ते में नाहिल चौराहे के आगे उसे तीन लोग मिले और तमंचा तानते हुए रोक लिया। बदमाशों ने उसके पास मौजूद 20 हजार रुपये लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई और शोर भी नहीं करने दिया गया। पिटाई में उसे गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद बदमाश कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए।
बदमाशों के जाने के बाद उसने घर जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। रात होने के कारण वह कोतवाली नहीं आया। रविवार सुबह रोहित पिता के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और होमगार्ड को फटकार लगाते हुए चुपचाप घर जाकर बैठने को कह दिया। श्रीभगवान पुत्र के साथ शाम तक कोतवाली में मौजूद रहा और कोतवाली प्रभारी से लेकर दरोगाओं तक की खुशामद की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई। बाद में पुलिस ने रोहित का बमुश्किल मेडिकल कराया और वापस घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें