फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर एक लाख की चोरी
विज्ञापन


मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। कस्बे में मुख्य बाजार में स्थित ज्वेलर्स की दुकान का चोरों ने शनिवार रात शटर तोड़ दिया। चोर यहां से एक लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी रविवार सुबह हुई। सूचना पर एएसपी और सीओ ने मौका मुआयना कर व्यापारी से घटना की जानकारी ली और एसओ को मामले का खुलासा किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार निवासी राहुल गुप्ता की कस्बे में मुख्य बाजार में राहुल गुप्ता ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। शनिवार शाम करीब छह बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब साढ़े बारह बजे बाजार के चौकीदार रामलाल ने उनकी दुकान का शटर उठा देख उन्हें दुकान में चोरी होने की सूचना दी। तब दुकान पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि चोर चांदी के पांच गिलास, चांदी की पांच प्लेट, चांदी की चप्पल समेत चांदी के अन्य आभूषण चोरी हो गए। सूचना पर पुलिस ने रात में मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद चोरों को तलाशा लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ मंगल सिंह रावत ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने एसओ संजय सिंह को घटना के खुलासे के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाए जाने का आदेश दिया। सराफा व्यापारी ने करीब एक लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें